प्रदेश में कोविड में 8 लाख लोगों को भाजपा ने पहुंचायी मददः डॉ. आदित्य

Haridwar Latest News Politics Roorkee

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के प्रदेश सह-संयोजक और पूर्व राज्य मंत्री डॉ. आदित्य कुमार ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी के इस अभियान की कार्यशाला का शुभारंभ किया।
वंदे मातरम और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान डॉ. आदित्य कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड के दौरान उत्तराखंड में 8 लाख परिवारों तक मदद पहुंचाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। कोरोना टीकाकरण को लेकर कार्यकर्ता नियमित रूप से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। यह अभियान बूथ स्तर तक जाएगा और इस जिला प्रशिक्षण के बाद मंडल स्तर पर भी बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
उन्होंने कहाकि कोविड-19 महामारी के दौर में संभावित तीसरी लहर को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता की मदद के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले में मंडल व बूथ स्तर पर स्वास्थ्य टीमें गठित की जा रही हैं। इनमें एक डॉक्टर के साथ 4 लोग रहेंगे एक महिला और एक आईटी एक्सपर्ट भी रहेंगे। सभी को किट प्रदान की जाएगी, जिसमें ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर स्टीमर सहित अन्य उपकरण शामिल होंगे। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक योगाभ्यास के शिविर भी इस प्रकार की कार्यशाला में आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश आईटी प्रमुख हिमांशु संगतानी ने आईटी के क्षेत्र का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को दिया। किस प्रकार मंडल प्रशिक्षकों को सभी जानकारी वर्चुअली फीड करनी है यह जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी
भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहाकि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समाज में कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत जागरूकता पैदा करना है। भाजपा जिला महामंत्री और अभियान के सह संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि 15 से 31 अगस्त के बीच सभी 26 मंडलों के प्रशिक्षण होने है उनके स्थान और तिथि तय हो चुकी है जल्द ही मंडल प्रशिक्षण भी प्रारंभ होंगे।
भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का व्रत निवेदन लिया और मंडलवार सभी उपस्थिति की जानकारी ली।
योग प्रशिक्षक डॉ. चर्चित बालियान दास ने योगाभ्यास भी कराया। चिकित्सक डॉक्टर हरीश चौहान और डॉक्टर कोमल द्वारा भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ अंकित आर्य ने किया। प्रशिक्षण में जिला मंत्री अनामिका शर्मा, जिला आईटी प्रमुख सुशील रावत, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, संजीव त्यागी, दिनेश पांडे, डॉक्टर करुणा शर्मा, डॉक्टर अमरीश शर्मा, सुबोध शर्मा, सावित्री, मंगला, अतुल वशिष्ठ, तरुण नय्यर, अनिमेष कुमार, नेपाल सिंह, त्रिवेश सैनी, डॉ. तेज सिंह सैनी, सोनिया अरोड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *