घर-घर भाजपा हर घर भाजपा महाभियान को मिल रहा जनता का समर्थनः तिवारी

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा के हरिद्वार जनपद के कार्यकर्ता अब वोटरों के घर-घर दस्तक देंगे। इसके लिए भाजपा ने घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान की शुरुआत की है। आज भारतीय जनता पार्टी के मध्य हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ता चंद्राचार्य चौक पर एकत्र हुए। जहां बूथ नंबर 168 पर यह जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहाकि यह अभियान 10 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है और 20 नवंबर तक चलेगा। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता वोटरों से मुलाकात कर भाजपा का पटका और झंडा देंगे, साथ ही घरों पर पार्टी का स्टीकर भी चिपकाएंगे।
2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने वोट बैंक बढ़ाना शुरू कर दिया है। भाजपा के सभी बूथ के कार्यकर्ता घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के जरिए लोगों को भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के लिए अपील करेंगे। भाजपा इस अभियान के तहत जनपद के सभी 1675 बूथों तक अपना संदेश पहुंचाएगी। साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता हर घर तक अपने पत्रक कार्यक्रम तथा विचार पहुंचाने की कोशिश करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहाकि इस अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता बूथ अध्यक्ष के घर जाकर पार्टी का झंडा लगाएंगे और पार्टी की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री बृजेश चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई, मंडल उपाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, सुभाष सैनी, विक्की शर्मा, पार्षद सपना शर्मा, मोनिका सैनी, डॉ. विशाल गर्ग, मृदुला शास्त्री, रीना कश्यप, प्रदीप मेहता, गौरव भाटिया, आभा शर्मा, विजयपाल, दिव्या अवस्थी, दिनेश पांडे, सुभाष सैनी, विधानसभा पूर्णकालिक नवीन झा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *