भाजपा नेता नवीन जैन ने हर्सोल्लास के साथ मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

big braking dehradun dharma Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
तहसील कैम्प कार्यलय पर भाजपा नेता व प्रदेश अध्यक्ष अ.मानवाधिकार संगठन ब्यूरो नवीन कुमार जैन एडवोकेट के नेतृत्व देश की स्वतंत्रता क्रांति के महान व्यक्तित्व आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वे जयंती वर्ष पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अधिवक्ताओं, ब्यूरो पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता जैन ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए अंग्रेजी हुक्मरानों को खदेड़ने के लिए जिस प्रकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जापान के साथ मिलकर आज़ाद हिंद फौज का गठन कर एक जीनियस देशभक्त होने का परिचय दिया था और द्वितीय विश्वयुद्ध समय स्वतंत्रता प्राप्ति में अहम भूमिका निभाई थी, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सिद्धांतों व आदर्शों पर चल देश को विकास स्तर पर ले जाकर विश्व पटल पर नई पहचान दिला कर नए भारत का निर्माण कर रहे है। हम सब युवा शक्ति को नेताजी के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र की सेवा करने की शपथ लेनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुबोध कुमार शर्मा, अधिवक्ता मयंक गोयल, नीरज चौहान, अशोक कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष सुनींल कुमार गोयल ने की। सभा में अधिवक्ता रवींद्रपाल वर्मा,दिनेश धीमान, सचिन गोंड़वाल, सुमित गागर, नरेश कुमार नागियान, पंकज जैन, हाजी नूरहसन, किशोर शिवा, सुमित्रा देवी, सूरज, सोनू गुज्जर, सुशील कुमार, ब्रजेश सैनी, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *