भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को पुष्पगुच्छ देकर दी बधाई, बोले उनके नेतृत्व में फिर सत्ता में आएगी भाजपा

dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

दैनिक बद्री विशाल
रुड़की/संवाददाता

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख समाजसेवी ठाकुर संजय सिंह ने देहरादून पहुंचकर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सिंह को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि बंशीधर भगत के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तराखंड में भाजपा नए आयाम स्थापित करेगी और पुनः सत्ता में लौटेगी। आयकर एवं औधोगिक सलाहकार ठाकुर सजंय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में लगातार मज़बूत हो रही है और अब नए प्रदेश अध्यक्ष के बनने से नई ऊर्जा के साथ संगठन में कार्य होगा। ठाकुर संजय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने बंशीधर भगत जैसे वरिष्ठ नेता को पार्टी का अध्यक्ष बनाकर भाजपा को और अधिक शक्ति देने का काम किया है।
पार्टी के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है। ठाकुर संजय सिंह ने सीएए पर बोलते हुए बेबाकी से कहा कि लोगों को सीएए के बारे मे जागरूक होना पड़ेगा, इतना ही नही इस बिल के बारे मे लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। ये बिल किसी के विरोध में नहीं है। संजय सिंह ने इशारों ही इशारों में चैम्पियन पर हमला बोलते हुए कहा की पार्टी किसको रखती है किसको निकालती है? ये पार्टी का अपना फैसला होता है, लेकिन इतना ज़रूर है कभी भी पार्टी किसी को नहीं निकालती बल्कि इंसान अपने कर्मों से ही बाहर निकलता है। उन्होंने कहा कि जो भी देश और प्रदेश हित में काम करेगा, पार्टी उसी को प्राथमिकता देगी। ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि वह लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच रहते हैं। जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनका मकसद रहता है।
गौरतलब है कि ठाकुर संजय सिंह हरिद्वार ज़िले में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को सुधारने का अभियान भी चलाये हुए हैं। हज़ारों स्कूलों को फर्निचर, लाइब्रेरी और ड्रेस देने के मामले में हमेशा ठाकुर संजय सिंह अग्रणी रहे हैं। अब उनका मकसद पार्टी को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *