हारे हुए राजनीतिज्ञ किसानों को कर रहे भ्रमितः देवधर

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। शनिवार को हरिद्वार में बीजेपी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। हरिद्वार पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर, प्रदेश के संगठन मंत्री अजय कुमार सहित जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर स्वच्छता अभियान चलाया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिन के मौके पर बीजेपी द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज भीमगोडा के पास विवेकानंद पार्क में बीजेपी ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर ने भी शामिल होकर सफाई की।
इस मौके पर सुनील देवधर ने कहा कि देश में किसानों के नाम पर जो लोग हंगामा कर रहे हैं वह हारे हुए राजनीतिज्ञ हैं। बिचैलियों का साथ देने वाले कुछ लोग इसे आंदोलन का रूप देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। अगर किसानों को कोई भ्रम हो गया है तो बीजेपी के कार्यकर्ता उन्हें समझाने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वास्तव में बिचैलियों का खेल खत्म कर दिया है। अब किसान अपने उत्पाद अपनी मर्जी से अपने दामों पर कहीं भी बेेेच सकते हैं। राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार वह किसानों की फसल एमएसपी रेट पर ही खरीदेगी। मोदी सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि के 6000 के साथ अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा की सेवा सप्ताह में कार्यकर्ताओं ने एक ओर जहां वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प किया है वही गरीब बस्ती में जाकर लोगों की सेवा भी की है। प्रधानमंत्री का मूल उद्देश्य भी है। आज के स्वच्छता अभियान में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चैहान, पूर्व जिला अध्यक्ष और राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चैहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महामंत्री तरुण नैय्यर, जिला मंत्री अनामिका शर्मा, आशु चैधरी, लव शर्मा, मोहित वर्मा, दिनेश पांडे, पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया खेवड़िया, मुकेश पुरी, अजीत कुमार, विकल राठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *