राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों का 11 फीसदी बढ़ाया गया महंगाई भत्ता, एरियर भी मिलेगा

dehradun Haridwar Latest News Politics Roorkee social uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का तीसरा दिन प्रदेश के कर्मचारियों के लिहाज से बेहद खुशखबरी भरा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में आकर राज्य कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल, तीसरे दिन का प्रश्नकाल खत्म होने से चंद सेकेंड पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में पहुंचे और जैसे ही सदन में प्रश्नकाल खत्म हुआ। उसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए बड़ी घोषणा की। राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों का डीए 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है, यानि महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। ये फैसला 1 सितंबर 2021 से लागू होगा यानि सितंबर महीने की सैलरी में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी ने सदन में कहा कि राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से राज्य 1.60 लाख कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते के साथ राज्य सरकार कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *