चौधरी सुभाष नंबरदार ने झबरेड़ा पुलिसकर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर देकर किया सम्मानित

big braking dehradun Education Entertainment Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की। किसान कामगार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुभाष नंबरदार ने आज झबरेड़ा थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार को शॉल ओढ़ाकर व उनकी टीम को सेनिटाईजर, फेस मास्क देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए चौ. सुभाष नंबरदार ने कहा कि कोरोना काल में पीड़ितों की मदद को लेकर पुलिस का भूमिका बेहद सराहनीय रही हैं और वर्तमान समय में पूरा पुलिस विभाग अपनी सबसे अहम भूमिका निभा रहा हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि झबरेड़ा थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार एक ओर जहां बॉर्डर पर कड़ी चौकसी रखकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हैं, वहीं वह दीन- दुखियों की सेवा भी करते आ रहे हैं। जबसे कोविड-19 की दूसरी लहर आई हैं। थाना झबरेड़ा की टीम गरीब, मजदूरों, पीड़ितों की सेवा के लिए लगी रही। ये ही नहीं थानाध्यक्ष द्वारा कई दर्जन ऑक्सीजन सिलेण्डर आपातकाल स्थिति में बीमार लोगों को उपलब्ध कराये गये, जो उनकी बड़ी उपलब्ध् िहैं। इसके अलावा उन्होंने जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई। इस दौरान चौ. सुभाष नंबरदार ने सभी पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित कर उनकी हौंसला फजाई की। वहीं थानाध्यक्ष ने चौ. सुभाष नंबरदार के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान वह कभी नहीं भूल पायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *