सीएम धामी ने दी सभी प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं:कहा कि सभी नारियों का करें सम्मान

dharma Main News political uttarakhand

नव संवत्सर व चैत्र नवरात्र की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को के हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इसे शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है। शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो इसका हमें संकल्प लेना होगा। यह नवसंवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो इसकी भी उन्होंने कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्र को इस बार प्रदेश में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक जिले में देवी उपासना के कार्यक्रम आयोजित होंगे। हमारे वेदों और पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्मशुद्धि तथा सद्प्रवृत्ति का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है तथा एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मुख्यमंत्री ने सभी से नारियों के सम्मान की भी अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *