आगामी लोकसभा व निकाय चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी:सीएम धामी

political Politics Rishikesh uttarakhand

ऋषिकेश। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओ की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश सरकार की कटिबद्धता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हर महिला का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने आगामी लोकसभा में प्रदेश की सभी सीटों सहित निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत की बात कहीं।

सोमवार को ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम मेे आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भाजपा प्रदेश में महिलाओं के दम पर वर्ष 2024 में राज्य की सभी लोकसभा सीटों को जीतेगी, वही प्रदेश में होने वाले नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में भी पूरा दमखम लगाएगी, क्योंकि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सबसे ऊंचा स्थान है। जिनके लिए महिला मोर्चा केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं को लेकर बूथ स्तर तक जाएंगे, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में जहां कार्य किए है।

वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत गोरा देवी कन्या धन योजना के चलते मैदानी क्षेत्रों में कक्षा नौवीं की छात्राओं को 2850 साइकिल उपलब्ध कराए जाने के साथ आशा संगिनी एप भी लॉन्च किया गया है जिसमें आशा बहनों को ऑनलाइन वेतन दिया जाएगा जिसकी मॉनिटरिंग का काम भी राज्य सरकार करेगी वही प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए गौरव शक्ति की शुरुआत की गई है महिलाओं को सशक्त और समर्थ समाज देने के उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 7 करोड़ की धनराशि का भजन भी आवंटित कर दिया है।

वही पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उनकी सरकार ने 1 वर्ष में हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए वृद्धावस्था और जीवन पेंशन की राशि को ₹500 प्रतिमाह बढ़ाकर कर दिया है। नंदा गौरा की सौगात के चलते प्रदेश में 323 करोड़ की धनराशि हजारों बालिकाओं को दिए जाने का प्रावधान भी किया है। महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत हजारों महिलाओं को लाभान्वित किया गया है इतना ही नहीं रक्षावधन जैसे पर्व पर परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर किए जाने की सौगात दी गई है साथ ही प्रदेश में महिलाओं को नौकरियों में 50% आरक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेनू बिष्ट, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, रेखा कुमारी प्रदेश प्रभारी, भावना रावत, नगर निगम महापौर अनीता ममगांई, ऋषिकेश महापौर अनीता मंगाई, ऋषिकेश जिला अध्यक्ष कविता शाह, जिला उपाध्यक्ष रोमा सहगल, मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, विनिता नौटियाल, मीनाक्षी भंडारी, सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *