सीएम ने किया रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय का उद्घाटन

dehradun Haridwar Health Latest News Roorkee social

हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुंभ कार्यों के निरीक्षण के लिए अपने एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर हैं। धर्मनगरी पहुंचते ही सीएम अवधूत मंडल आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय का उद्घाटन किया।
इस दौरान अवधूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष स्वमी रूपेंद्र प्रकाश, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चैहान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने धर्मार्थ चिकित्सालय को एक सहरानीय कदम बताते हुए गरीबों और साधु संतों के लिए हितकारी भी बताया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह का कहना है स्वास्थ्य मिशन के द्वारा यह उत्तराखंड में 9वां अस्पताल शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी तरह की चिकित्सा सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएंगी। गरीब लोगों और साधु संतों का यहां मुफ्त में इलाज किया जाएगा। जो अवधूत मंडल आश्रम का सराहनीय कदम है। अवधूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि अवधूत मंडल आश्रम के दिवंगत स्वामी रामप्रकाश के नाम पर आज रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय का उद्घाटन किया गया। धर्मार्थ चिकित्सालय का संचालन स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन द्वारा किया जाएगा। इस अस्पताल में सभी तरह की चिकित्सा सुविधाए उपलब्ध कराई जाएंगी। साधु-संतों और गरीब असहाय लोगों का यहां मुफ्त में इलाज किया जाएगा। कुंभ के दौरान भी इस अस्पताल में लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर जूना अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानदं गिरि महाराज समेत अनेक गणमान्य लोग व साधु-संत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *