महंगाई, बेरोजगारी व किसानों के समर्थन में कॉंग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन किया

Haridwar Latest News Politics Roorkee

हरिद्वार। लगातार बढ़ती महंगाई, बढती बेरोजगारी, कुम्भ मेले में हुए फर्जीवाड़े और तीनों कृषि बिलो को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आज प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर हरिद्वार कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सड़को पर उतर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके साथ प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता रानीपुर मोड़ स्थित चंद्राचार्य चौक पर भारी संख्या में इकट्ठे होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तों के अनुसार जब तक प्रदेश सरकार जागेंगी नहीं तब तक यूं ही कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करती रहेगी।
प्रदर्शन में मेयर अनीता शर्मा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, विशाल राठौर, सुनील कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *