मेयर के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों को दिया जाएगा करारा जवाबः संजय

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित बेंकट हॉल में आयोजित महानगर कांग्रेस की बैठक के दौरान बसपा व भाजपा छोड़कर आए कई कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की गयी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाकर स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि नगर निगम में भाजपा द्वारा जो झूठी अफवाह मेयर के खिलाफ फैलाई जा रही है। उसका जवाब देने के लिए क्षेत्रवार टीमों का गठन किया गया है। जो वहां के लोगों को बताएंगे कि मेयर के सभी अधिकार नगर विकास मंत्री द्वारा अथवा शासन द्वारा लगभग छीन कर स्वयं निगम चला रहे हैं। निगम में किसी प्रकार का कोई फंड नहीं दिया जा रहा है। जिसे मेयर आपदा में या अन्य मदों में खर्च कर सकें। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा साजिश के तहत मेयर व उनके पति अशोक शर्मा के खिलाफ झूठा प्रचार किय जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जनता को भाजपा की सच्चाई से अवगत कराया जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की एक अनुशासन समिति बनाई जा रही है जो कि फेसबुक या व्हाट्सएप या अन्य माध्यमों से यदि कांग्रेस अथवा कांग्रेस के किसी नेता के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस के सभी नेता व कार्यकर्ता मेयर के साथ खड़े है। व्यक्ति मेयर के खिलाफ दुष्प्रचार का मूंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस दौरान बसपा के प्रदेश सचिव तथा गढ़वाल मंडल संयोजक प्रताप सिंह तथा भाजपा से आए युवाओं माधव बेरी, तुषार अरोड़ा, वरित विद्याकुल,स्कंद नाथ, केशु, राघव बेदी, करण कोरी, शुभम कुमार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व पार्षद अमन गर्ग व पार्षद राजीव भार्गव, दिनेश पुंडीर के प्रयास से कांग्रेस ज्वाइनिंग हुई। बैठक में पूर्व विधायक रामयश सिंह, जिला महिला अध्यक्ष विमला पांडे, प्रदेश महासचिव सतीश कुमार, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, श्रमिक नेता राजवीर चौहान, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, मेयरपति अशोक शर्मा, हाजी नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, हाजी रफी खान, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, चौधरी गुलबीर सिंह,कैलाश प्रधान, महिला नगर अध्यक्ष सविता सिंह, धर्मपाल ठेकेदार, युवा जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, चौधरी बलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *