कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर काम करने वाले कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी की मौत

Uncategorized

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के घर पर नर्सरी का काम करने वाले 75 साल के एक शख्स की मौत हो गई है। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे दून अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि इलाज के बाद उसे 10 जून को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों सतपाल महाराज और उनकी पत्नी समेत 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसमें उनके परिवार के सदस्य, माली और अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। 10 जून को माली कोरोना का इलाज कराकर लौटा था। साथ ही सतपाल महाराज के परिवार के 5 सदस्य भी डिस्चार्ज हुए थे। आज अचानक सतपाल महाराज के 75 साल के माली की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि माली 10 जून को इलाज कराकर लौटा था और नेहरू ग्राम नर्सरी में रह रहा था। माली सिक्किम का रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची। सतपाल महाराज के आवास के आसपास पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है, जिससे कि इलाके में भीड़ जमा न हो सके। साथ ही कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार, शव को मोर्चरी में रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की कारणों का पता चल पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *