प्रदेश के व्यापारियों को निशुल्क मुहैया कराई जाए कोरोना वैक्सीन: नवीन चंद्र वर्मा, रुड़की पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सलाहकार समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल का प्रथम बार रुड़की आगमन पर व्यापार प्रतिनिधि मंडल रुड़की के पदाधिकारियों द्वारा नगर के एक होटल में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा व संचालन जिला महामंत्री विश्वतोष सिंह व जिला संयुक्त महामंत्री राहुल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री ने रुड़की नगर के वरिष्ठ व वयोवृद्ध व्यापारियों तेज बहादुर, गुलशन अनेजा, रवि शंकर शर्मा व अशोक वर्मा को व्यापार मंडल सम्मान से सम्मानित किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों का एक ही लक्ष्य है कि व्यापारियों का शोषण ना हो। इसके लिये व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों के लिए हर संभव प्रयासरत्त हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी व्यापारियों को संगठित होकर अपने हितों की लड़ाई लड़नी होगी, इसके लिए व्यापार प्रतिनिधि मंडल हर मोर्चे पर आवाज उठायेगा। उन्होंने रुड़की जिले की इकाई के पदाधिकारियों की प्रशंसा की तथा कहा कि बेहद कम समय में व्यापारियों की समस्याओं को हल कराकर व्यापारी मंडल के कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया। वहीं सलाहकार समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि यह समय व्यापारियों के लिए कठिन है, कोरोना महामारी के कारण व्यापारियों को काफी नुकसान। व्यापारियों को अब सोच समझकर व्यापार करना पड़ रहा है। प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग करेंगे। सरकार को चाहिए कि व्यापारियों को लॉकडाउन के समय जो नुकसान हुआ, उससे व्यापारियों को उबारने के लिए अपना आर्थिक सहयोग देकर व्यापार जगत को प्रगति की ओर ले जाने का काम करें। जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल की 363 इकाई प्रदेश भर में कार्यरत हैं। व्यापार मंडल प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापारी संगठन है। व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हर मोर्चे पर प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। जिला महामंत्री ने स्वागत समारोह का भव्य आयोजन करने पर जिला कार्यकारिणी का आभार जताया। साथ ही सरकार से मांग की कि कोरोना वैक्सीन को सबसे पहले व्यापारियों को निःशुल्क मुहैया ताकि व्यापारी इस महामारी से सुरक्षित हो सके। स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, अनिल गोयल सलाहकार समिति अध्यक्ष, प्रकाश मिश्रा, सुभाष कोहली, अरविंद मंगल, संजय गर्ग, हर्षवर्धन पांडे, प्रमोद गुप्ता, माधव प्रसाद सेमवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, ईश्वर, अरविंद कश्यप, प्रवीण मेहंदीरत्ता, रजनीश गुप्ता, सौरभ भूषण शर्मा, विभोर अग्रवाल, योगेश गर्ग, संजीव ग्रोवर, राजीव शर्मा, राहुल शर्मा, शरद अग्रवाल, आशीष वर्मा, सुमित कुमार भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *