डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं महिलाएं, रैम्प पर भी बिखेरा जलवा

Entertainment Haridwar Latest News

हरिद्वार। नवरात्र भले ही खत्म हो गए हों, लेकिन अभी भी लोगों के सर पर डांडिया का खुमार सर चढ़ कर बोल रहा है। ऐसा ही एक आयोजन धर्मनगरी हरिद्वार शनिवार की रात्रि में हुआ। महिलाओं के सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में डांडिया नाइट और कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए। महिलाएं किस तरह से समाज में अपनी भूमिका निभा सकती हैं, इस पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में डांडिया रैम्प वॉक कर महिलाएं भी काफी उत्साहित नजर आईं।
सामाजिक संगठन इनरव्हील ने हरिद्वार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में महिलाओं पुरुष की कैसे बराबरी करें और हम कैसे समाज में उन लोगों का हिस्सा बन सकते हैं जो मुख्यधारा का हिस्सा नहीं बन पाते, इस पर भी अपने-अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम का सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा महिलाओं का डांडिया जहां सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने एक साथ डांडिया खेला।
इनरव्हील क्लब की महिलाओं द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में हरिद्वार की कई महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने रैम्प वॉक और डांडिया थाप पर जमकर डांस भी किया। इस आयोजन में महिलाओं से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए और महिलाएं किस तरह से समाज में अपनी भूमिका निभा सकती है, इस पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *