परमार्थ निकेतन में फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव;जांच में जुटी पुलिस

Rishikesh

ऋषिकेश। योगनगरी के लक्ष्मण झूला क्षेत्र स्थित परमार्थ निकेतन में काम करने वाले एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक परमार्थ निकेतन आश्रम में काम कर रहा लकी सिंह (40 वर्ष) बीती रात काम निपटाकर अपने कमरे (सवेंट क्वार्टर) में सोने चला गया। सुबह तक कमरे से जब कोई आहट आहट सुनाई नहीं दी, तो परिजनों ने मामले की जानकारी आश्रम के लोगों को दी। जिस पर आश्रम के लोगों ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो लकी सिंह पंखे से लटका मिला। आश्रम के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर एम्स अस्पताल भिजवा दिया है।

प्रथद्रष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्यवाही को बढ़ाया जाएगा।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला रवि सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *