वंदना कटारिया प्रकरणः विधायक कर्णवाल ने की दोषियों पर राष्ट्रद्रोह की धारा लगाने की मांग

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में सर्वदल, सर्व सामाजिक संगठनों ने वंदना कटारिया के घर रोशनाबाद जाकर उनकी माता व परिवार को सम्मानित किया। इसके साथ ही बैठक की, जिसमें सर्व सम्मिति से निर्णय लेने के बाद जिलाधिकारी एवं एसपी क्राइम को ज्ञापन सौंपा।
बता दें कि 4 अगस्त को अर्जेटीना के साथ महिला हाकी का मुकाबला हारने के बाद गांव के ही युवक ने वंदना के घर के आगे पटाखे छोड़े और परविार संग गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था।
इस मौके पर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया ने टोक्यो में चल रहे ओलम्पिक खेलों में हमारे देश का मान बढ़ाया है। भारत मां का परचम पूरे संसार में लहराया है, जिससे देश व प्रदेश में खुशी की लहर है। परन्तु वंदना कटारिया की बढ़ती लोकप्रियता के कारण कुछ संक्रीर्ण मानसिकता के लोगों द्वारा भारतीय महिला हॉकी टीम की सेमीफाइनल में हार के बाद रोशनाबाद उनके घर के सामने आतिशबाजी कर और वंदना कटारिया मुर्दाबाद, भारतीय टीम मुर्दाबाद के नारे लगाये। इतना ही नहीं अपमानजनक जातिसूचक शब्द कहे। कर्णवाल ने कहाकि इस मुकदमे में अभी तक दो देशद्रोहियों की गिरफ्तारी की बात पुलिस प्रशासन, जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है। जिसमें राष्ट्रद्रोह की धारा बढ़ाये जाने को लेकर रोशनलाल जिला पंचायत निर्वतमान सदस्य कांग्रेस, अमरदीप प्रदेश महासिचव युवा कांग्रेस उत्तराखण्ड, लोक सिंह निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य, नवीन कर्णवाल बसपा वरिष्ठ नेता, रफल पाल सिंह वरिष्ठ बसपा नेता, तीरथ पाल रवि कांग्रेस नेता, जयपाल सिंह रवि दास मंदिर समिति हरिद्वार, राहुल भारती अध्यक्ष गुरू रविदास मुक्ति आन्दोलन समिति, एडवोकेट सतीश दुबे कांग्रेस, मास्टर सत्य पाल भाजपा सहित सैकड़ों लोगों ने जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे, एसपी क्राइम प्रदीप राय को वंदना के भाई लाखन सिंह कटारिया के हस्ताक्षर सहित उनके उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद प्रेस क्लब में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि वंदना कटारिया केवल चमार की बेटी नहीं अपितु वह पूरे देश की बेटी है। जिन संक्रीर्ण मानसिकता वाले लोगों ने देश के खिलाफ और वंदना के परिवार के खिलाफ यह राष्ट्र विरोधी अपराधिक कृत्य किया है वह किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी, एसपी हरिद्वार, एसपी क्राइम ने आश्वासन दिया कि दोषी किसी भी कीमत पर नहीं बच पायंेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *