कलेक्ट्रेट परिसर में हाथी की चहल कदमी से मचा हडकंप

Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। राजाजी पार्क से सटे कलेक्ट्रेट परिसर में आज सुबह हाथी की चहलकदमी से हडकंप मच गया। हाथी ने कलेक्ट्रेट परिसर में दस्तक देने पर वहा हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। कुछ देर विचरण करने के बाद हाथी पुनः जंगल की ओर लौट गया।
बता दें कि कलेक्ट्रेट परिसर राजाजी पार्क के जंगल से सटा हुआ है। अक्सर यहां जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है। हाथी के अलावा, गुलदार, हिरन, नील गाय आदि यहां जंगंल से निकलकर आते रहते हैं। जिस कारण से यहां हमेशा खतरा बना रहता है। गनीमत यह रही की हाथी ने उत्पात नहीं मचाया वरना बड़ी घटना हो सकती थी। कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर चहल कदमी करने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *