अस्पताल में पुलिस के सामने दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। सिविल लाईन कोतवाली रूड़की क्षेत्र में पुलिस के सामने की दो पक्षों में अस्पताल के अंदर की जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों को शांत करने के बाद भी जब वे नहीं माने तो पुलिस ने सख्ती दिखायी, जिसके बाद मामला श्ंाांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक मुगलवार की देर शाम ढेढ़ेरा गांव में एक लड़की से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर जमकर मारपीट हुई।
इसके बाद दोनों पक्ष सिविल लाईन कोतवाली पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्ष सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे। यहां भी दोनों पक्ष भिड़ गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनका मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर गयी। यहां भी दोनों की बीच काहसुनी हो गयी और जमकर लात-घूंसे चले। जिसमें कई घयल हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए मामले को शांत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *