युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी

big braking Crime Latest News uttarakhand

एक युवती के साथ चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना रामनगर की है। कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि एक युवती ने तहरीर देकर चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पीडि़ता की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता का कहना है कि पूर्व में भी उन लड़कों द्वारा उसका पीछा किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवराज सिंह बिष्ट, रितिक वर्मा, बालम सिंह, गौरव रावत को रामनगर के अलग-अलग जगह दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *