रिटायर्ड फौजी के घर में अज्ञात शख्स ने लगाई आग

Crime Haridwar Latest News Roorkee

रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के देव एन्क्लेव में रिटायर्ड फौजी के घर में गुरुवार देर रात एक अज्ञात शख्स ने आग लगा दी। आग लगने के कारण कार और बाइक जलकर राख हो गयी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिस समय हादसा हुआ पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। समय रहते पूरे परिवार को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के देव इन्क्लेव में नीरज नामक रिटायर्ड फौजी अपने परिवार के साथ रहते हैं। जहां रात करीब दो बजे उनका घर आग की लपटों में घिर गया। जैसे ही उन्हें आग का पता लगा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर एकत्र हो गए और फौजी के परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे के समय घर में नीरज, उनकी पत्नी, दो बेटियां बहन और अन्य सदस्य मौजूद थे। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने समर्सिबल से पानी चलाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कार और बाइक जलकर राख हो चुकी थी। सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर पता लगा कि रात करीब दो बजे एक युवक जिसने मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए था, जो सीसीटीवी में घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाते दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *