श्मशान घाट ले जाकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म;दो गिरफ्तार

Crime dehradun

देहरादून। पुलिस ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के आरोपियों को देहरादून की थाना कैंट पुलिस ने नींबूवाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बीते 27 जून को पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो टपकेश्वर मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक युवती को श्मशान घाट लेकर गया। युवती का कहना है कि ई रिक्शा वाले ने कहा कि थोड़ी देर में वह टपकेश्वर मंदिर की ओर जाएगा। श्मशान घाट में पहले से ही एक और युवक मौजूद था। दोनों युवकों ने वहां पर पहले नशा किया। इसके बाद दोनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

इस दौरान दोनों आरोपियों में से एक आरोपी ने वीडियो भी बनाया। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई। थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया किया। कैमरों के आधार पर ई रिक्शा चालक की पहचान गौरव ठाकुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपी गौरव ठाकुर और रोहित को नींबूवाला से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *