ओलंपिक खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाने को गुरुकुल ने बनाया सेल्फी प्वाइंट

Haridwar Latest News Roorkee social Sports

हरिद्वार। 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक में खेलने के लिए भारत से 119 खिलाडि़यों का दल रवाना हो रहा है। इसको देखते हुए देशवासियों में काफी उत्साह है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की ओर से ओलंपिक में खेलने जा रहे खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी गईं।
बता दें कि, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के श्रद्धानंद द्वार पर एक सेल्फी प्वाइंट बनाकर गुरुकुल के अधिकारियों ने खिलाडि़यों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय के कुलपति रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी ने देश को कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि विश्वविद्यालय खेल और खिलाडि़यों को हमेशा प्रोत्साहित करता है। इसलिए खिलाडि़यों के प्रोत्साहन के लिए ये सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। इसमें खेल प्रेमी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। इससे देश के बाहर खेलने जा रहे खिलाडि़यों का मनोबल भी बढ़ेगा। शास्त्री ने कहा कि यहां कोई भी आकर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकता है। इसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा रुचियर फॉर ओलंपिक-2020 भी चलाया गया है। बता दें कि, 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक का आगाज हो जाएगा। भारत की ओर से इस बार ओलंपिक में 119 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 119 खिलाडि़यों में से 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी हैं। ये ओलंपिक में भारत से भेजे जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा दल है। भारत इस बार 18 खेलों की 69 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेगा। भारतीय खिलाडि़यों का पहला दल 17 जुलाई को टोक्यो के लिए रवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *