आर्य समाज का योगदान अविस्मरणीयः त्रिवेन्द्र

Haridwar Latest News political Sports uttarakhand

स्पोर्टस कालेज लखनऊ ने जीता उद्घाटन मैच
हरिद्वार।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गुरुकुल का गौरवशाली इतिहास रहा है। विश्वविद्यालय ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए अद्भुत कार्य किया है। इस संस्थान ने हजारों महापुरुषों को आजादी के लिए तैयार किया। देश ही नहीं दुनिया में वेद, संस्कृत, पत्रकारिता और खेल के क्षेत्र मंे इस संस्था का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उक्त बात उन्होंने सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 88वंे अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। कहाकि स्वामी दयानंद सरस्वती ने देश की आजादी की अलख सबसे पहले जगाई थी। अंग्रेजांे के खिलाफ क्रांतिकारी आंदोलन में आर्य समाज के लोगों के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवा विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत का उज्ज्वल भविष्य अब आपके हाथों में हैं। देश करवट बदल रहा है और देश में एक सकारात्मक क्रान्ति का दौर चल रहा है। देश मंे बदलाव या कोई भी क्रान्ति युवाओं की भागीदारी के बिना सम्भव नहीं है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि छात्रों को सकारात्मक राजनीति मे अवश्य भाग लेना चाहिए तभी राजनीति में अच्छे लोग आएंगे।


कुलाधिपति डॉ. सत्य पाल सिंह ने कहा कि गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय एक ऐतिहासिक संस्था है। यह किसी भारतीय द्वारा स्थापित भारत का पहला विश्वविद्यालय है। गांधी जी पहली बार महात्मा का सम्बोधन स्वामी श्रद्धानन्द द्वारा दिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में गुरुकुल कांगड़ी वैदिक शिक्षा का बहुत बड़ा केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि किसी की भी अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वैदिक चिन्तन की महत्ता पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व में शान्ति केवल वेदों के माध्यम से स्थापित की जा सकती है।
कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी श्रद्धानन्द महाराज जी का 93वाँ बलिदान दिवस मना रहे है। विश्वविद्यालय का गोरवमयी इतिहास रहा है और इस इतिहास को पुनः स्थापित करना हमारा पुनित कर्तव्य है। स्वामी सम्पूर्णानन्द महाराज ने कहा कि स्वामी श्रद्धानन्द ने सबसे बड़ा काम यह किया था कि छुआछूत को दूर करने के लिए यज्ञ में वेद मंत्रों के द्वारा उन्हें आर्य बना दिया जाता था। वेद हमारे लिए सेक्यूलर है इसके अलावा और कुछ नहीं।
इसके पश्चात हाकी टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन मैच स्पोर्टस कालेज, लखनऊ और उत्तराखण्ड हाकी के मध्य खेला गया, जिसमें स्पोर्टस कालेज, लखनऊ 3-0 से विजयी रहा। इस अवसर पर प्रो. आरकेएस डागर, डा. शिव कुमार चैहान, दुष्यन्त राणा, संचित डागर, वागीश पालीवाल, डा. राजुल भारद्वाज, डा. कपिल मिश्रा, सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, संतोष कुमार राय, अश्वनी कुमार विजयपाल सिंह, रवि कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *