चमोली में घाट पर फैला करंट, दर्जन भर से अधिक की मौत, मृतकों में पुलिसकर्मी भी शामिल

acsident big braking Latest News uttarakhand

चमोली। उत्तराखंड में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दौरान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग झुलस गए हैं। इस हादसे में करीब 15-16 लोगों की मौत की खबर है।

बताया जा रहा है कि बीते रोज एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिजन मृतक का शव उठाने नहीं दे रहे थे। परिजनों का कहना था कि जब तक मौत के कारणो ंका पता नहीं चल पाता शव को नहीं उठाने देंगे। बुधवार की सुबह मृतक के परिजन, ग्रामीण आदि करीब 35 से 40 लोग घाट पर पहुंचे। जहां टीन शेड में करंट आने से लोग उसकी चपेट में आ गए। जिस कारण से 15-16 लोगों के मरने की आशंका जतायी जा रही है। घटना में पुलिसकर्मियो के मरने की भी खबर है।

बताया जा रहा है कि करंट इतना तेज था की लोगों के शरीर तक फट गए। करंट आने के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उसमें धमाका हो गया। वहीं कुछ लोगों के नदी में कूदने की भी खबर है। हालांकि अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *