माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी से प्रेरित होकर जीवन में आगे बढ़े महिलाएं: ममता राकेश

big braking dehradun Entertainment Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
आज महिलाओं को माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ाना होगा, तभी समाज और राष्ट्र का चहुमुखी विकास होगा।
उक्त उद्गार विधायक ममता राकेश ने बतौर मुख्य अतिथि लोकतांत्रिक जनमोर्चा द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला रुड़की में आयोजित माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर व्यक्त किए। विधायक ममता राकेश ने कहा के माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका है, जिन्होंने सन 1848 से लेकर 1952 तक 18 विद्यालयों की स्थापना की थी। उन्होंने महिलाओं के शोषण, पुनर्विवाह, बाल हत्या रोकने के लिए आंदोलन चलाकर महिलाओं को शिक्षा देकर प्रेरित किया था। कार्यक्रम में विधायक ममता राकेश ने सरकार से फूले दंपत्ति को भारत रत्न देने की मांग की। समारोह में लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने थामस कलाक्सन की जीवनी से प्रेरणा लेकर अछूत बस्तियों में घर-घर जाकर महिलाओं को पढ़ाया, जबकि उस समय पढ़ाई को समाज दरों माना जाता था। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति से महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे आने का आह्वान किया। समारोह में मोर्चा के संरक्षक एवं बार काउंसिल उत्तराखंड के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता राव मुन्फैत अली ने कहा कि सावित्रीबाई फुले से ही फातिमा शेख ने शिक्षा प्राप्त करके 19वीं शताब्दी की प्रथम मुस्लिम अध्यापिका बनने का गौरव पाया था। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं की समानता, जाति, रंगभेद, शिक्षा के लिए लड़ी उनकी लड़ाई के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समारोह को महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट, समाजसेविका शाहिद शेख, जिला पंचायत सदस्य सतना बाल्मीकि, प्रदेश सचिव इंटक ममता पूरी, प्रियंका माहेश्वरी एडवोकेट, निशा सैनी, प्रतिभा सैनी, नेता राजकुमार सैनी, आशीष सैनी, कर्म सिंह सैनी, हरपाल आर्य, साहित्यकार एसके सैनी, चेतन दास आदि ने संबोधित किया। समारोह का सफल संचालन शशि कुमार सैनी ने किया। समारोह की समाप्ति से पूर्व अंजुम गौड़, जिला पंचायत सदस्य सपना बाल्मीकि, समाज सेविका शाहिद शेख, आशीष, मुद्रिका वर्मा, सरिता धीमान, निधि राणा, मेहरून्निसा, रेनू कश्यप, सुमन चंचल, नीलू गुप्ता, संगीता दमन, प्रियंका, सुषमा प्रजापति, ममता त्यागी एडवोकेट, राजेश वर्मा, दिनेश धीमान आदि को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। अंत में मोर्चा अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *