जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के सुभाष का कब्जा

dehradun Haridwar Latest News political Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा से जुड़ी हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष पद सीट पर भाजपा ने अपनी जीत का परचत लहराते हुए विरोधियों को परास्त करने में सफलता प्राप्त की है।
बता दें कि सविता चैधरी को अनियमितताओं के चलते उनके पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से कांग्रेस के राव आफाक अली को जिपं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। जिला पंचायत अण्यक्ष पद के लिए उपचुनाव की घोषणा के बाद से भाजपा के लिए यह सीट पाना चुनौतिपूर्ण कार्य था। वहीं सीएम के साथ स्थानीय विधायक और सीएम की प्रतिष्ठा भी दांेव पर थी। सभी आशंकाओं को दरकिनार कर चुनाव में भाजपा के सुभाष वर्मा हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। भाजपा के सुभाष वर्मा को 25 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 20 मत मिले। सुभाष वर्मा ने पांच मतों से जीत दर्ज की। उनकी जीत पर भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाईयों ने मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *