भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, जगह-जगह हुआ स्वागत

Haridwar Latest News Politics Roorkee

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड के 2 दिन के दौरे पर पहुंचे। उनका हवाई अड्डे जौलीग्रांट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। भारी बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और गर्मजोशी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। हरिद्वार के एक होटल में जेपी नड्डा 2 दिन तक भाजपा के प्रदेश नेताओं, मुख्यमंत्री उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और भाजपा के विभिन्न विंग के पदाधिकारियों के साथ वे 8 बैठक करेंगे। इस दौरान साधु संतों से आशीर्वाद लेंगे। पूर्व सैनिकों से भी मिलेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नड्डा का यह दौरा है। जौलीग्रांट से हरिद्वार पहुचने पर नड्डा का जगह-जगह स्वागत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *