पहले पत्नी को लगाया ठिकाने फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Laksar

हरिद्वार। पत्नी की हत्या के बाद एक व्यक्ति मेे खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। जीआरपी पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। पति-पत्नी दोनों देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी निवासी ज्ञान प्रकाश अपनी पत्नी के साथ देहरादून के नेहरू कॉलोनी में रहता था। ज्ञान प्रकाश पेंट पुताई का कार्य करता था। बीते 28 मार्च को लक्सर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव रेलवे की पटरी पर मिला था। जिसकी शिनाख्त में जीआरपी पुलिस ने ज्ञान प्रकाश के रूप की। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों से संपर्क किया। परिजनों द्वारा लखीमपुर से उसके फूफा को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद देहरादून नेहरू कॉलोनी स्थित ज्ञान प्रकाश के कमरे में जाकर देखा तो ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी कमरे में मृत अवस्था में पाई गयी। रामबेटी के गले पर गला घोंटने के निशान मिले। मौके पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की शादी को 7 वर्ष हुए थे।

आसपास के लोगों के अनुसार दोनों पति पत्नी में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। प्रथम दृष्टया ज्ञान प्रकाश द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद लक्सर में जाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। महिला के फूफा की तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *