श्री महंत रवींद्र पुरी के नेतृत्व में मजबूत होगी अखाड़ा परिषदः गणेश जोशी

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

सिडकुल में आगग्रस्त फैक्ट्री का किया निरीक्षण अधिकारों को दिए निर्देश
हरिद्वार।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा में पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखाड़े के सचिव और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज को अखाड़ा परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी और उनका शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संत समाज और एकजुट और मजबूत होगा तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण में काम करेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मानवता की महान मिसाल पेश करते हुए जिस तरह से जरूरतमंद लोगों को आर्थिक और खाद्यान्न रूप में मदद की वह अनुकरणीय है। जोशी ने कहा कि हरिद्वार में साधु संत बहुत हैं परंतु जो राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने निभाया वह अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से पिछले दिनों कुमाऊं और गढ़वाल के क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के समय में जिस निष्ठा और लगन से काम किया और लोगों की मदद की वह प्रशंसनीय है उनका कार्यकाल बेहद प्रभावशाली है और वे समाज के प्रति समर्पित हैं और 2022 में धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से बेहद लगाव है। उन्होंने केदारनाथ का आध्यात्मिक भ्रमण कर उत्तराखंड को एक नई पहचान दी है। 2022 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तथा 2024 में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सबसे पहले हरिद्वार में पहुंचकर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें अंग वस्त्र माला भेंट की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जगतगुरु आश्रम कनखल में पहुंचकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद गणेश जोशी जिला मुख्यालय रोशनाबाद में सिडकुल की एक फैक्ट्री में लगी आप से हुए नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *