नोटों से भरा थैला ले भागा बंदर,परेशान बुजुर्ग महिला ने ग्रामीणों से लगाई गुहार

social uttarakhand

बैंक से पैसे लेकर लौट रही एक बुजुर्ग महिला का पर्स एक बंदर छीन कर भाग गया। काफी खोजबीन के बाद भी बंदर नहीं मिला,जिसके बाद बुजुर्ग महिला ने अपनी परेशानी ग्रामीणों को बताई। घटना हल्द्वानी की है। काफी खोजबीन के बाद आखिरकार चार दिन बाद महिला का पर्स पहाड़ी की झाड़ियों में पड़ा मिला।

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लाक के सिरसा गांव निवासी बुजुर्ग देवकी देवी सुयालबाड़ी स्थित एक बैंक से पैसे लेकर गांव की ओर लौट रही थीं। रास्ते में बंदरों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। लोगो ने किसी तरह हो-हल्ला कर बंदरो के झुंड को वहा से खदेड़ दिया, मगर इस बीच एक बंदर महिला के हाथ से थैला छीन कर नौ दो ग्यारह हो गया। यह देख महिला काफी परेशान हो गई। थैले के अंदर रखे पर्स में 11 हजार रुपये भी थे। ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद बंदर की खोजबीन शुरू हुई।

शनिवार को अल्मोड़ा निवासी सुनील गोस्वामी ने दूरबीन से पहाड़ी का जायजा लिया। करीब सौ मीटर ऊपर तीखी पहाड़ी पर उसे एक थैला नुमा चीज नजर आई। जिसके बाद स्थानीय युवकों ने पहाड़ी पर जाकर देखा तो वह वहीं थैला था। इसके बाद गांव से बुलाकर बुजुर्ग महिला को उसके रुपए लौटाए। यह देख महिला की आंखें भर आईं और उसने ग्रामीणों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *