उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने डॉ. एनडी अरोड़ा को किया सम्मानित

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से शहर के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एन.डी. अरोड़ा को उनके निवास पर जाकर सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासभा कोर कमेटी के सदस्य प्रदीप सचदेवा ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें पंजाबी सभा के सरपरस्त की उपाधि से सम्मानित किया। अध्यक्ष नवीन गुलाटी ने पुष्प गुच्छ देकर डॉक्टर अरोड़ा को सम्मानित किया। महानगर महिला अध्यक्षा श्रीमती पूजा नंदा ने डॉक्टर एन.डी. अरोड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महानगर महिला अध्यक्षा श्रीमती पूजा नंदा ने डॉक्टर एन.डी. की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने करोना काल में समाज की निःस्वार्थ सेवा की। इस अवसर पर महानगर प्रभारी भरत कपूर, महानगर महामंत्री पंकज नंदा, महानगर युवा अध्यक्ष गौरव मेंहदीरत्ता, युवा महामंत्री सार्थक छाबड़ा, संजीव मेंहदीरत्ता समेत सभी पदाधिकारियों ने डॉ. एन.डी. अरोड़ा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉक्टर एनडी अरोड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम अरोड़ा को भी महिला कार्यकारिणी में स्थान दिया गया। अंत में डॉक्टर एन डी अरोड़ा द्वारा महासभा के सभी पदाधिकारियों का सम्मान देने के लिए धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *