पूर्व राज्यमंत्री पंकज सहगल ने लिया महंत रविन्द्रपुरी महाराज से आशीर्वाद

Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। पूर्व राज्य मंत्री पंकज सहगल ने श्री मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री पंकज सहगल ने श्री महंत रवींद्र पुरी से वार्ता करते हुए कोरोना संक्रमण के दौरान किए जा रहे सेवा कार्यों में हर संभव सहयोग की पेशकश की। कहा कि श्रीमहेंद्र रविंद्रपुरी द्वारा जो सेवा का कार्य किया जा रहा है वह पुनीत कार्य है। जिसके माध्यम से हजारों लोगों की भोजन की व्यवस्था और राशन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहाकि जो सेवा संतांे के माध्यम से हो सकती है उसका फल उत्तम होता है। पूर्व राज्यमंत्री पंकज सहगल ने कहाकि महंत रवींद्र पुरी द्वारा किया जा रहा है वह ऐसा कार्य है जो हर कोई नहीं कर सकता। श्री महंत रवींद्र पुरी ने कहाकि यह तो मात्र सेवा है सेवाओं का कोई आडंबर नहीं होता। सेवा मन के भाव से की जाती है। इसी सेवा के भाव से जब तक लॉगडाउन चलेगा तब तक लोगों की इसी प्रकार सेवा भोजन व्यवस्था नियमित रूप से चलती रहेगी। इस अवसर पर स्वामी राजपुरी, अनिल मंत्री मनसा देवी ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा व अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *