बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे नड्डा और धामी

Haridwar Latest News Politics Roorkee

हरिद्वार। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज उत्तराखंड दौरे का दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी हरिद्वार में ही उन्होंने कई बैठकें की। वहीं दूसरे दिन जेपी नड्डा हरिद्वार के वार्ड नंबर तीन दुर्गा नगर के बूथ नंबर 12 के अध्यक्ष प्रमोद पाल के घर भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर को करीब 12 बजे प्रमोद पाल के घर पहुंचे, जहां उन्होंने नाश्ता किया। प्रमोद पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने घर में देखकर फूले नहीं समाए। उन्होंने दोनों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राखी भी बांधी। प्रमोद पाल ने बताया कि जैसे ही उनको पता लगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके घर आ रहे हैं, वो तैयारियों में जुट गए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत करने के इंतजार में रात को पूरा परिवार सोया भी नहीं था। प्रमोद पाल ने बताया कि उन्हें पता लगा था कि नड्डा को ढोकला काफी पसंद है, इसलिए उनकी बेटी ने स्पेशल ढोकला भी बनाया। एक छोटे से कार्यकर्ता के घर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आना सौभाग्य की बात है। उन्हें खुशी है कि वे बीजेपी के एक सदस्य हैं। प्रमोद पाल की बेटी ट्विंकल ने बताया कि उन्होंने खुद जेपी नड्डा के लिए ढोकला बनाया था। उन्होंने नड्डा को राखी भी बांधी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *