भाजपा सरकार में आए दिन हो रहे महिलाओं पर अत्याचार

Haridwar Latest News Politics Roorkee

विधायक सुरेश राठोर से सरकार ले इस्तीफाः प्रेम शर्मा
हरिद्वार।
कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा ने कहाकि भाजपा सरकार के राज में जनता अब अपने आप को ठगा महसूस करने लगी है। केवल झूठे भाषणबाजी के अलावा जनता को कुछ नहीं मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं, परन्तु दूसरी तरफ भाजपा के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर महिलाओं के साथ अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि कुछ समय पूर्व सुरेश राठौर ने अपनी ही एक कार्यकर्ता और भाजपा के मंडल मंत्री रही महिला और उसके कुछ साथियों पर 30 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला और उसके पति समेत चार लोगांे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
भाजपा सरकार महिलाओं पर अत्याचार पहले से ही करती आई है। भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ कुछ न कुछ अत्याचार आए दिन सुनने को मिलता है। जिसमें अधिकतर अत्याचार करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता देखने को मिलते हैं, परंतु सरकार आए दिन हो रहे मां-बहनों पर अत्याचारों पर अंकुश ना लगाते हुए अपने पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के सहयोग में पैरवी करने में जुड़ जाती है। ऐसी महिला विरोधी भाजपा सरकार को जनता 2022 में सबक सिखाने का कार्य करेगी। प्रेम शर्मा ने कहाकि तत्काल सुरेश राठौर को भाजपा से निष्कासित करने के साथ ही सुरेश राठोर विधायक पद से इस्तीफा लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *