किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर किया जायेगा: स्वामी यतीश्वरानंद

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। रुड़की स्थित हरमिलाप धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अगर अधिकारियों द्वारा कोई सम्मान नहीं दिया गया तो इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होता है और एक कार्यकर्ता के तौर पर आज वह यहां तक पहुंचे हैं। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनी जाती है। उन्होंने गत 4 वर्ष में प्रदेश के चहुंमुखी विकास की बात करते हुए कहा कि आगामी वर्ष में विकास कार्यों को और गति से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान, घटतौली तथा पर्चियों में धांधली की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। कहा कि किसानों को आने वाले समय में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। आज प्रदेश की जिम्मेदारी मजबूत हाथों में है। उन्होंने स्वामी यतीश्वरानंद को राज्यमंत्री बनने पर बधाई दी तथा हाईकमान का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, डॉ. कल्पना सैनी, श्यामवीर सैनी, चौधरी धीर सिंह, जिला महामंत्री आदेश सैनी, अरविंद कश्यप, राजपाल सिंह, अभिषेक चंद्रा, सुशील त्यागी, प्रवीण संधू, बहरोज आलम, बीएल अग्रवाल, सावित्री मंगला, नरेश शर्मा, अरविंद गौतम आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *