पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार बने मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

big braking dehradun Latest News Politics uttarakhand

पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तराखंड में यह पहली बार हुआ, जब किसी मुख्यमंत्री को लगातार दूसरा बार अवसर दिया गया है। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है। लेकिन सीएम धामी स्वयं खटीमा सीट से चुनाव हार गए, इसके बावजूद भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने धामी पर ही भरोसा जताया है। साथ ही धामी को छह महीने के अंदर विधायकी का चुनाव जीतना होगा।
पुष्कर सिंह धामी के दोबारा सीएम बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं मे जबरदस्त उत्साह है। देहरादून के परेड मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण के कई लोग साक्षी बने। कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाते दिखाई दिए। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है। जिसके बाद पार्टी हाईकमान ने भी उन पर भरोसा जताया है।
पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों से अंतर से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 3 हजार से कम अंतर से हराया। 2022 के चुनाव में उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया। उत्तराखंड में भाजपा की बहुमत के साथ जीत हुई। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।
बता दें कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा को विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला। प्रदेश में भाजपा को 70 सीटों में से 47 सीटें मिलीं है, वहीं, कांग्रेस को 19 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है, जबकि बसपा को दो सीट मिलीं और दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *