भाजपा का संकल्प पत्र ही मोदी की गारंटी:नरेश बंसल

Haridwar Politics

गणेश वैद

हरिद्वार। भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के बाद पार्टी के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने संकल्प पत्र में जारी पार्टी के एजेंडे को दोहराया। इस दौरान उनके साथ सुशांत पाल,मीडिया प्रभारी लव शर्मा व पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रेस क्लब (हरिद्वार) में मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा ने बड़े गहरे चिंतन,मंथन व विचार विमर्श के बाद जन आकांक्षाओं के अनुरूप ही अपने संकल्प पत्र को तैयार किया है। इस संकल्प पत्र को 24 समूह में बांटा गया। जिसमे समाज के प्रत्येक वर्ग से लेकर 14 गर्वनेंस समूहों को शामिल किया गया है। जिसमें विदेश नीति,आंतरिक बाहरी सुरक्षा,विरासत का विकास,स्वस्थ भारत,इनोवेशन,टेक्नोलोजी व पर्यटन जैसे 14 सरकारी सेक्टरों के अन्तर्गत जन कल्याणकारी कार्य योजनाएं शामिल है।

भाजपा के संकल्प पत्र के बारे में जानकारी देते हुए नरेश बंसल ने कहा कि मोदी की गारंटी ही इस संकल्प पत्र की थीम है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमन्त्री मोदी ने देश हित में जो कहा वह किया। इसके अलावा जो नहीं कहा वह भी किया। हमने संकल्प लिया है कि 2027 तक हमने देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। गांव के गरीब,वंचित व दलित तबके को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले व उसको भी समान न्याय मिले इसके लिए पिछले दास वर्षों से मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के तहत काम किया व आगे भी करेंगे। जिन नीतियों व योजनाओ को कांग्रेस ने नकारा उसे भाजपा ने देश हित का अवसर बनाया। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी भाजपा इसे अगले पांच वर्षों में लागू करेगी। एक वोटर लिस्ट पर भी तेजी से काम किया जा रहा है ताकि पंचायत से लेकर निकाय और विधानसभा से सांसद के चुनाव में एक जैसी वोटर आईडी प्रक्रिया हो सके।

समान नागरिक संहिता को भी देशभर में जल्द लागू किया जाएगा। पेपर लीक मामले में पारदर्शिता लाने के लिए पूरे देश में कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जाएगा जिससे नकल माफियाओं पर नकेल कसी जा सके। इसके साथ ही देशभर में होने वाली सभी प्रतियोगिता परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पूर्ण हो सके।

स्टार्टअप के तहत देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से भी अधिक रोजगार निकाला जाएगा। किसानों के खाते में जाने वाली सब्सिडी अगले पांच वर्षों के लिए जारी रहेगी। 22 तरह की फसलों को एमएसपी से जोड़ा जाएगा। एक लाख महिलाओ को लखपति दीदी बनाया जिसे बढ़ाकर एक करोड़ कामकाजी महिलाओ को लखपति दीदी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। नारीशक्ति के तहत 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण को जल्द लागू किया जाएगा।

5 हजार किमी रेल लाइन बिछाई जाएगी,विश्व स्तरीय ट्रेनों का निर्माण व विकास किया जाएगा। इसके अलावा लंबी दूरी के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का भी जल्द संचालन किया जाएगा। 1300 स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा मेे कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *