कार में बंद कर दुष्कर्म का आरोप;पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Crime Haridwar

हरिद्वार। पूर्व ग्राम प्रधान व उसके साथी पर कार में महिला को जबरन बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पूर्व प्रधान व उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान ने मामले को रंजिश से जुड़ा बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला लक्सर के सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। जहा महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका अपने पति से कोर्ट में विवाद चल रहा है। बताया कि गांव के पूर्व ग्राम प्रधान ने उसे फोन कर उसके पति से समझौते को लेकर गांव के बाहर ईंट भट्टे पर बुलाया। जिस पर भरोसा कर वह ग्राम प्रधान के साथ कार मेे बैठ गई। कार में पहले से गांव का तस्लीम बैठा हुआ था। जिसने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि जब उसने कार से बाहर निकलने के प्रयास किया तो उसे कार में बंद कर उसे ईंट भट्टे पर ले गए। जहा उसके हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी के सामने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

घर पहुंचने पर उसने अपने स्वजनों को मामले की जानकारी दी। इसी बीच आरोपित फिर से उसके घर पहुंच गए तथा मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। महिला ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उधर पूर्व ग्राम प्रधान का कहना है कि महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा है। वह उनसे रंजिश रखती है तथा झूठे मामले में फंसाकर पैसा ऐठना चाहती है। मामले को लेकर कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *