स्पा सेंटर मैनेजर ने किया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

big braking Crime Latest News uttarakhand

नैनीताल। स्पा सेंटर में काम करने वाली एक महिला के साथ मैनेजर ने शादी का झांसा दुष्कर्म किया। महिला गर्भवती हो गई। जब पीडि़ता ने मैनेजर से शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने यहां नैनीताल स्थित एक स्पा सेंटर के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मैनेजर पहले से शादीशुदा है।


उप निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया वह नैनीताल के स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम कर रही है। इस दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर ने उसे शादी का झांसा दिया। जिसके बाद मैनेजर ने करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जिससे वह गर्भवती भी हो गई। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *