कांग्रेस प्रदेश महासचिव सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुसूचित मोर्चा रविदत्त पप्पी ने सैकड़ों साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बुधवार को खन्ना नगर स्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर उन्होंने मंत्री मदन कौशिक व भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर साथियों सहित भाजपा ज्वाईन की। मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री तरुण नैयर, राहुल शर्मा ने रविदत्त पप्पी व उनके साथियों को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। रविदत्त पप्पी व उनके साथियों का भाजपा में स्वागत करते हुए मुकेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जिसमें समाज के सभी वर्गो के हितों का समान रूप से ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि रविदत्त पप्पी के भाजपा में सम्मिलित होने से निश्चित रूप से भाजपा को ओर मजबूती मिलेगी। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व महामंत्री तरूण नैय्यर ने कहा कि कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हो रहा है। आने वाले चुनाव में उत्तराखण्ड में भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पांचवी बार चुनाव जीतकर इतिहास रचेंगे। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत पांड,े अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष चैटाला, मीडिया प्रभारी विकल राठी, संगीत मदान, गौरव भारद्वाज, साजन सिंह, सुभाष सैनी, धीरेंद्र गुप्ता, गौरव कौशिक, धीरेंद्र गुप्ता, सुभाष सैनी, रीना कश्यप, गौरव वर्मा, अवनीश जिंदल सिद्धार्थ कौशिक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *