जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य का कार्य: रविंद्रपुरी

dharma Haridwar Latest News Roorkee social

मां मनसा देवी ट्रस्ट का कार्य प्रशंसनीय हैः हरबीर
हरिद्वार।
मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से निराश्रित और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के समीप मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के चरण पादुका मंदिर परिसर में कंबल वितरण समारोह का आयोजन श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी के साथ जरूरतमंदों को कंबल और मंदिर के कर्मचारियों को जैकेट वितरित की। ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का यह दूसरा चरण था। प्रथम चरण में शुक्रवार को कुष्ठ रोगियों और जरूरतमंदों को कंबल और दक्षिणा बांटी गई थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि निराश्रित और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। संतों का कार्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। उस कार्य को लगातार किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन परमार्थ के लिए होता है। संतों को जन सेवा के कार्यों को बढ़-चढ़कर करना चाहिए। अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने कहा कि मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज लगातार जरूरतमंदों की मदद करते हैं, उनका यह कार्य बड़ा ही प्रशंसनीय है। समाज निर्माण में संतों ने हमेशा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *