नाबालिग के अपहरण का आरोपित पांच साल बाद आया पुलिस गिरफ्त में

big braking Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। नाबालिग के अपहरण, 50 हजार का ईनामी व पांच सालों से फरार चले रहे आरोपित अशरफ उर्फ रोशनदीप निवासी रोड़ीवाला थाना संगरूर अहमदगढ़ जिला संगरूर पंजाब से भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। आखिर पांच वर्षों बाद पुलिस को सफलता मिली।


विदित हो कि 27 सितम्बर 2017 को जनपद के थाना भगवानपुर के गांव मक्खनपुर निवासी तुफैल ने नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त द्वारा लगातार फरार चलने पर समय-समय पर अभियुक्त पर इनामी राशि बढ़ती गई। न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त द्वारा कोर्ट में उपस्थिति दर्ज न कराने पर न्यायालय द्वारा को भगोड़ा घोषित कर ’स्टैंडिंग गैर जमानती वारंट’ जारी किया गया था। जिसके बाद 02 अक्टूबर 2021 को अभियुक्त की संपत्ति कुर्क की गई। जिसके बाद भी अभियुक्त फरार चल रहा था। इसके बाद महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज ने 14 दिसम्बर 2022 को अभियुक्त पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप अभियुक्त को 05 साल बाद दबोचने में सफलता हासिल हुई। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *