पर्यावरण सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षितः रोहन सहगल

dehradun Haridwar Latest News Roorkee social

मंशा देवी व आसपास के क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
हरिद्वार।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल ने आज दुर्गा नवमी के पर्व पर मनसा देवी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और देश तथा प्रदेश की खुशहाली की उन्हांेंने कामना की।
मां मंशा देवी के दर्शन के पश्चात रोहन सहगल के नेतृत्व में नेहरू युवा केंद्र एवं अविरल संस्था के युवा प्रतिनिधियों के साथ स्वछता अभियान मंे श्रमदान किया। उन्होंने मंश ा देवी मार्ग व आसपास के क्षेत्र से बड़ी मात्रा में पॉलथिन एकत्र की। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया।
रोहन सहगल ने कहाकि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें प्लास्टिक खासकर पॉलिथीन बैग के प्रयोग से परहेज करना होगा। उन्होंने कहाकि पर्यावरण सुरक्षित है तो हम सुरक्षित है। कहाकि हम सबका यह दायित्व है कि हम पर्यावरण को संरक्षित रखने में अपना योगदान दें तथा सफाई का विशेष ध्यान रखें।
इस मौके पर युवा समाजसेवी आशीष जैन, ऋषभ कांत आदि दर्जना युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *