जनता की परेशानियों को बढ़ा रही सरकारः सतपाल ब्रह्मचारी

Haridwar Health Politics Roorkee social

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस उतरी सड़कों पर
हरिद्वार।
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी तथा बसों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रवि बहादुर व शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर के नेतृत्व में घोड़ा बुग्गी के साथ कनखल चौक पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर लॉकडाउन के चलते पहले ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहे आम लोगों पर दोहरी मार कर रही है। कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। व्यापार पूरी तरह ठप्प है। समाज का प्रत्येक वर्ग आर्थिक कठिनाईयों का सामना कर रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार रोजाना पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की त्रिवेंद्र सरकार ने बसों का किराया बढ़ाकर लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। सरकार की नीतियां जनता पर भारी पड़ रही हैं। रवि बहादुर इंजीनियर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम बेहद कम होने के बावजूद केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। उन्होंने कहा कि तेल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत भी बढ़ रही है। जिससे अन्य जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं। अन्य प्रदेशों में जहां बसों का किराया कम किया जा रहा है। वहीं उत्तराखण्ड में बसों के किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी गयी है। सरकार को तत्काल बढ़ाए गए दामों को वापस लेना चाहिए। नितिन तेश्वर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों को आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। हिमांशु बहुगुणा व अनिल भास्कर ने कहा कि केंद्र व उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। प्रदर्शन करने वालों में अमित चंचल, जितेंद्र सिंह, हरद्वारी लाल, विकास कुमार, रजत जैन, लक्की महाजन, कैश खुराना, नीरव साहु, तरूण व्यास, नीरज गुप्ता, तुषार कपिल, आकाश भाटी, आशीष भारद्वाज, विपिन पेवल, कार्तिक शर्मा, अमनदीप, नीतू बिष्ट, नीटू चौधरी, नासिर गौड़, अनुज गुर्जर, दीपक पाण्डे, अनिल भास्कर, विकास चौधरी, मन्नू विशाल, हिमांशु बहुगुणा, शिवम खुराना आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *