पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने बांटा राशन

Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कनखल राजघाट में मेयर अनीता शर्मा के साथ जरूरतमंदों को राशन सामग्री बांटी। इस दौरान करीब 250 लोगों को राशन वितरण किया गया।
इस दौरान सतपाल ब्रह्मचारी ने कहाकि लॉकडाउन के कारण आम आदमी परेशान है। मजदूर वर्ग का काम बंद हो गया है। इस कारण उनको जीविकापर्जन में कठिनाई आ रही है। कहाकि जब तक लॉकडाउन चलेगा इसी प्रकार से लोगों की मदद की जाती रहेगी। सतपाल ब्रह्मचारी ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में यह कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा श्री राधा कृष्ण धाम में प्रतिदिन सैंकड़ों जरूरतमंदों को भोजन वितरण का कार्य जारी है। उन्होंने कहाकि नर सेवा ही नारायण सेवा को ध्येय मानकर वह राशन वितरण का कार्य कर रहें हैं। मेयर अनीता शर्मा ने कहाकि प्रत्येक जरूरतमंद की मदद की जा रही है। किसी भी गरीब को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहाकि यह आपदा का समय है और इस समय सभी को एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कहाकि कोरोना से एकमात्र बचाव का रास्ता सावधानी है। कहाकि बिना वजह के लोग घरों से न निकलें। समय-समय पर अपने हाथों को धोएं तथा घर से बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ मास्क अवश्य पहने। इस दौरान पूर्व सभासद अशोक शर्मा समेत कई अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *