कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव

dehradun Haridwar Health Latest News Roorkee social uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शनिवार को सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतपाल महाराज और उनके पूरे परिवार का सैंपल लिया था। इसके साथ घर में काम करने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सतपाल महाराज सहित कुछ 41 लोगों के सैंपल लिए थे। जिसमें 35 स्टाफ के लोग भी शामिल हैं। कर्मचारियों में भी 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सतपाल महाराज, उनके दो बेटे और बहुएं भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। एक बेटे की रिपोर्ट पर संशय है, इसलिए उनका दोबारा सैंपल लिया जाएगा। साथ ही उनके स्टाफ के 17 लोग पॉजिटिव मिले हैं और 6 की दोबारा से जांच की जाएगी। वहीं 12 स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सतपाल महाराज के घर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन कर दिया है। साथ ही महाराज के परिवार को देहरादून के होटल में क्वारंटाइन किया गया है। लिहाजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *