दलितों को कांग्रेस ने सदैव वोट बैंक के रूप में प्रयोग कियाः दुष्यंत

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहाकि आजादी के 60 वर्षों बाद भी कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के लोगों को हमेशा वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया। अभी भी उनके विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। वे भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार विधानसभा द्वारा आयोजित मध्य हरिद्वार स्थित श्रीराम वाटिका में अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि आज अनुसूचित जाति के देश में सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भारतीय जनता पार्टी के हैं। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, संत कबीर, बाल्मीकि आदि महापुरुषों के प्रेरणा से ही देश आगे बढ़ रहा है। मुफ्त राशन, रोजगार, छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने का काम मोदी सरकार और धामी सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया।
उन्होंने कहाकि पूर्व सरकारों में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव हुआ। कांग्रेस सरकार में ही एससी-एसटी वर्ग का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ। मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया। कांग्रेस ने केवल एससी जाति के लोगों को वोट बैंक की तरह ही देखा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। इसी में सभी वर्गों का हित सर्वोपरि है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित अनुसूचित जाति के लोगों से कहा कि भाजपा ने सबसे अधिक योजनाएं चलाई है। पहले योजनाएं कागज पर चलती थी अब योजनाओं का आवंटित धन पूरा लगाया जा रहा है। उन्होंने किसान सम्मान निधि के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिन्होंने किसानों का सम्मान बरकरार रखा है। कांग्रेस ने हमेशा दलितों को वोट बैंक समझा है और उनके ही वोटों के सहारे दशकों तक देश पर राज किया है। दलितों के वोट पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने सर्वाधिक शोषण दलित का ही किया है और उन्हें कभी उचित सम्मान नही दिया। दुष्यंत ने कहाकि बाबा साहब अम्बेडकर ने हमें समाज में जीने का अधिकार दिया। उन्हीं बाबा साहब को संसद में नहीं पहुंचने देने के लिए कांग्रेस ने ऐढ़ी चोटी का जोर लगा दिया था। कांग्रेस ने सोचा कि बाबा साहब संसद में पहुंच गये तो कांग्रेस की नैया डूब जायेंगी। भाजपा की सरकार ने बाबा साहब अम्बेडकर के पंचतीर्थो का राष्ट्रीय स्मारक बनाया और इसके साथ ही प्रतिवर्ष अम्बेडकर कुम्भ, रविदास महाकुंभ, कबीरदास महाकुंभ का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा कराया जाता है। वास्तव में भाजपा ही अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कार्य करने वाला दल है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जब 2002 में जब वे विधायक बने थे तो हरिद्वार की दलित बस्तियों की स्थिति बहुत दयनीय थी, लेकिन आज सभी दलित बस्तियों सड़क बिजली सीवर जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। उन्होंने कहा कि आज हरिद्वार के सभी आरक्षित वर्गों में अधिकांश पार्षद भारतीय जनता पार्टी के हैं। उन्होंने कहाकि निश्चित रूप से यह सम्मेलन 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र पाल रवि ने किया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलू राम प्रधान, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, धीर सिंह, मनीष चौटाल,ा अनुसूचित आयोग के सदस्य श्यामल प्रधान, विजयपाल, मनमोहन द्रविड, रविदत्त पप्पी, पार्षद रामेश्वर बड़ोदिया, नेपाल सिंह, राजेंद्र कटारिया, विनीत जोली, विकास कुमार, विक्की, निशा पुंडीर, विधायक प्रतिनिधि अंजुम सिराज, जीत सिंह, मेहर चंद, डॉ. हर्ष कुमार, दौलत, सिद्धांत लोहाट, विशाल मुखिया, नरेश गीहार, दुर्गा दत्त, साजन सिंह, विशाल खैरवाल, पूर्व पार्षद लक्ष्मी देवी, मास्टर मोदी मल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *