व्यापारियों ने चारधाम यात्रा बंदी के विरोध में निकाली सरकार की शव यात्रा

Business Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग व्यवसाय के तत्वाधान में आज पर्यटन उद्योग की शव यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यवसाई जिला पर्यटन कार्यालय राही मोटल पर एकत्रित हुए। व्यापारियों ने वहां से पूरे शहर में शव यात्रा निकाली। हरकी पौड़ी पर माथा टेकने के बाद खडखड़ी शमशान पर गंगा स्नान करवा कर अंतिम संस्कार किया।
इस अवसर पर अध्यक्षता अभिषेक अहलूवालिया ने करते हुए कहा कि यदि सरकार अपना पक्ष उच्च न्यायालय में ठीक से रखती तो व्यापारियों को यह दिन ना देखना पड़ता। चार धाम यात्रा रोके जाने से इससे जुड़े हर व्यक्ति की कमर टूट गई है। वह अपनी आर्थिक जिम्मेदारी का बोझ उठाने में सक्षम नहीं रहा है। टैक्सी-मैक्सी के अध्यक्ष गिरीश भाटिया ने कहा कि सभी टैक्सी गाडियां जैसे की तैसे खड़ी हैं। उनका टैक्स दो साल के लिए माफ किया जाए। इंश्योरेंस में भी छूट दी जाए। अरविंद खनेजा ने कहा कि सरकार सभी पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को उचित आर्थिक सहायता दे। विजय शुक्ला एवं संजय शर्मा ने कहा कि सरकार ने पर्यटन व्यापारियों को कहीं का नहीं छोड़ा।
उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने भी अपना पूर्ण समर्थन देते हुऐ कहा कि वो हर कदम पर हमारे साथ है।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने अपना समर्थन पर्यटन व्यावसाई को साथ में चल कर दिया। मेयर अनिता शर्मा एवं मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने भी व्यापारियों कि मांगों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहाकि रविवार को बाजार खोला जाए तथा साप्ताहिक बंदी बुधवार को की जाए।
शव यात्रा को बड़ा जनसमर्थन मिला। अनेक व्यापारियों ने जगह-जगह शव यात्रा पर फूल चढ़ाए। पर्यटन व्यवसायियों की शव यात्रा प्रदर्शन को होटल एसोसिएशन हरिद्वार ने भी अपना पूर्ण समर्थन संयुक्त मोर्चा को दिया। शव यात्रा में चंद्रकांत शर्मा, दीपक भल्ला, अंजित कुमार, हरीश भाटिया, सुनील जायसवाल ,इकबाल सिंह, गुर्चमन सिंह, निर्मल सिंह, सुरेश ठाकुर, मुकेश गोयल, अनुज सिंघल, संजय नैथानी, अजय डबराल, अमित भल्ला, आशीष पंत, रंजीत सिंह, अर्जुन सैनी, सुभाष गोस्वामी, एच पी सिंह, नितिन कुमार, भरत अरोड़ा,उमेश गौर, सलीम, सुबोध कुमार, उमेश पालीवाल, चन्द्र कोठारी, राजेश वोहरा, राजेश भूमिहार, नवीन भाटिया, अनिल कुमार, दीपक वैष्णवी, विकी वालिया, कुलदीप ग्रोवर, दुष्यंत चैहान, राजीव भार्गव, अमन गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *