एंबुलेंस न पहुंचने पर एसपी मनोज कत्याल ने घायल को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

acsident Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को एसपी मनोज कत्याल ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया है। दरअसल, घायल ने रेस्क्यू किये जाने के लिए 108 एंबुलेस को फोन किया गया था, लेकिन मौके पर गाड़ी के न पहुंचने पर सड़के से गुजर रहे एसपी मनोज कत्याल ने घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामला सिडकुल थाना क्षेत्र का है। जहां एक बाइक सवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जैसे एसपी कत्याल ने खुद अपनी गाड़ी से रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि मनोज कत्याल अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन को जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें घायल बाइक सवार दिखाई दिया। हालांकि, एसपी मनोज कत्याल ने खुद घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने से पहले 108 एंबुलेंस को कई बार फोन किया, लेकिन जब 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने समय न गंवाते हुए घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पतालमें घायल का इलाज चल रहा है। समय रहते घायल को अस्पताल ले जाने के कारण उसकी जान बच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *